26 जनवरी 2026 को 77 वा गणतंत्र दिवस गॉड सेड विद्यालय के प्रांगण में हर्षो उल्लास व धूमधाम से मनाया

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77 वा गणतंत्र दिवस गॉड सेड विद्यालय के प्रांगण में हर्षो उल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि मतलूबअली जी (जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, बुलंदशहर), विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद मुंतहिर जी, विद्यालय प्रधानाचार्या राजबाला शर्मा जी, कोऑर्डिनेटर रोहित कुमार एवं समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थियों के साथ झंडा फहराकर किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मां सरस्वती और सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की थीम आत्मनिर्भर भारत और अनेकता में एकता के ऊपर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिससे न केवल आंखें नम हुई बल्कि मन में उमंग और जोश भर गया। भारत के अनेक रंगों को दिखाते हुए विद्यार्थियों ने गॉड सेंड स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित अभिभावक व अन्य सभी लोग गदगद हो गए। तिरंगे को सलामी देते हुए छात्राओं ने विजई विश्व तिरंगा प्यारा की मनोहर प्रस्तुति दी।

अंत में पुरस्कार वितरण व मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और पूरा विद्यालय भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा।

[ngg src=”galleries” ids=”14″ display=”basic_thumbnail” thumbnail_crop=”0″]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *